जिला सचिवालय पहुंचते ही गिर पड़ी महिला, बच्चे बोले- मम्मी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है

Edited By vinod kumar, Updated: 02 Nov, 2020 12:36 PM

woman consumed poison in district secretariat

करनाल जिला सचिवालय में सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर एक महिला पहुंच गई और वहां पहंचते ही बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होते ही जिला सचिवालय में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मचारियों ने महिला को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पता लगा कि महिला ने...

करनाल (केसी आर्या): करनाल जिला सचिवालय में सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर एक महिला पहुंच गई और वहां पहंचते ही बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होते ही जिला सचिवालय में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मचारियों ने महिला को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पता लगा कि महिला ने जहरीला पदार्थ निगला है। महिला का अभा उपचार चल रहा है। 

सोमवार को एक महिला अपने 2 बच्चों के साथ जिला सचिवालय पहुंची, लेकिन जैसे ही महिला यहां पहुंची तो वह गिर गई। इस दौरान महिला के साथ मौजूद उसके बच्चों ने बताया कि मम्मी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसके बाद महिला को आनन फानन में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक महिला का कुछ जमीनी विवाद चल रहा था, उसे कुछ लोग तंग कर रहे थे। जिसके चलते महिला ने ये कदम उठाया। फिलहाल पुलिस बच्चों से पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!