मानसिक तौर पर परेशान महिला ने PG में उठाया खौफनाक कदम, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Nov, 2025 01:10 PM

woman commits suicide in rohtak

रोहतक शहर की देव कॉलोनी में आज सुबह पीजी की पांचवीं मंजिल से झज्जर की महिला ने कूदकर आपनी जान दे दी।

रोहतक : रोहतक शहर की देव कॉलोनी में आज सुबह पीजी की पांचवीं मंजिल से झज्जर की महिला ने कूदकर आपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तौर पर परेशान थी। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है। 

जानकारी के मुताबिक दादरी जिले के गांव निमली निवासी निशा देव कॉलोनी में पीजी में रहती थी। कुछ दिन पहले उसकी मौसी आशा निवासी झज्जर पीजी में आई थी। वह काफी परेशान लग रही थी। आज उसने पीजी की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। महिला के सिर में गहरी चोट आई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी कि महिला क्यों परेशान थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!