Edited By Isha, Updated: 29 Jan, 2025 03:15 PM

पानीपत की महावीर कॉलोनी निवासी विवाहित महिला ने मंगलवार रात करीब 8:00 बजे जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली।बुधवार को मृतक विवाहित महिला के मायके पक्ष के लोग करनाल से पानीपत सि
पानीपत (सचिन): पानीपत की महावीर कॉलोनी निवासी विवाहित महिला ने मंगलवार रात करीब 8:00 बजे जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली।बुधवार को मृतक विवाहित महिला के मायके पक्ष के लोग करनाल से पानीपत सिविल अस्पताल के शव ग्रह में पहुंचे परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं मायके पक्ष ने मृतका रमा के पति के भाभी के साथ अवैध संबंधों के भी आरोप लगाए है।
उन्होंने बताया कि उनके दामाद के उनकी भाभी के साथ अवैध संबंध जिसकी वजह से घर में अक्सर झगड़ा रहता था वहीं उन्होंने बताया कि दामाद उनकी बेटी रमा पर भी शक करता था।परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने ही उनकी बेटी की को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की है।
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी और मृतका की 10 साल की एक बेटी है जो मां बाप की लड़ाई के चलते अपने मामा के घर पर ही रहती थी।परिवार ने बताया कि जब से शादी हुई है तभी से ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।