Weather Update: हरियाणा में इस दिन से बदलेगा मौसम, प्रदेशवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Apr, 2025 04:20 PM

weather will change in haryana from this day

हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छा रहे हैं।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। सूब में आज और कल मौसम साफ रहेगा जबकि नए नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 3 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।  

बता दें कि बीते दिन 31 मार्च को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश मे अधिकतम तापमान में 24 घंटे में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अभी रात में ठंडक है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने का भी अनुमान है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

वहीं हरियाणा में मार्च महीने में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मार्च प्री-मानसून का पहला महीना होता है, और ये लगभग सूखा रहा। मार्च में कुल 8.9 एमएम बारिश हुई। यह सामान्य वर्षा से 41 प्रतिशत कम है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!