हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, आज बारिश की संभावना...चिंता में अन्नदाता

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Apr, 2025 11:42 AM

weather changed in haryana

हरियाणा के मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन बुधवार को नारनौल में तेज आंधी आई।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन बुधवार को नारनौल में तेज आंधी आई। आंधी का असर महेंद्रगढ़, झज्जर व साथ लगते जिलों में देखा गया। आज सूबे में बादल छाए रहेंगे तथा साथ-साथ कुछ एरिया में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम के बदलने से किसान चिंता में हैं क्योंकि किसानों की फसलें खेतों में ही पड़ी है। 

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार रहा। जहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। एक पश्चिमि विक्षोभ के सक्रिय होने हवा में बदलाव आएगा। जिससे 3-4 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

लू से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-

शरीर में पानी की कमी ना होने दें। 
गर्मी में बाहर ना निकलें, खासकर दोपहर के समय। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!