Weather Update: मौसम ने बदली करवट, हरियाणा में फिर दो दिन रहेगा खराब, IMD ने जारी किया अलर्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Mar, 2025 09:02 AM

weather changed in haryana

हरियाणा में मौसम फिर करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते कल मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम फिर करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते कल मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि सूबे में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा है। बीते दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर 2 अप्रैल तक खुश्क रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। 29 और 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। इससे पहले मार्च 2022 में अधिकतम तापमान 32.5 और मार्च 2023 में 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। 2024 में मार्च औसत अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!