आर्मी की वर्दी पहन लोगों पर रौब झाड़ रहा था युवक, खिलौनानुमा बंदूक सहित दबोचा

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Oct, 2020 11:26 AM

wearing army uniform the man was sweeping over the man caught with a toy gun

शहर निवाली एक सेना की वर्दी पहनकर बाजू में बंदूक में लटकाए लोगों पर रौब झाड़ रहा थी। लोगों को बोल रहा था कि वह सेना का एक अफसर है। लेकिन एक व्यक्ति को उस पर शक हुआ उसने पुलिस ...

अम्बाला छावनी : शहर निवाली एक सेना की वर्दी पहनकर बाजू में बंदूक में लटकाए लोगों पर रौब झाड़ रहा थी। लोगों को बोल रहा था कि वह सेना का एक अफसर है। लेकिन एक व्यक्ति को उस पर शक हुआ उसने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस सेनावर्दी में घूम रहे युवक को अपने साथ थाने में ले गई औऱ जांच शुरु कर दी। लेकिन पकड़े गए युवक के पास सेनाकर्मी से जुड़े होने का कोई दस्तावेज नहीं मिला।

वहीं जब उसके पास मौजूद बंदूक की जांच की तो वह भी खिलौनानुमा नकली निकली। युवक की पहचान गुरमिंद्र सिंह निवासी रणजीत नगर अम्बाला शहर के रुप में हुई जिसके खिलाफ शहर के सैक्टर-9 पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी को जांच टीम ने कोर्ट में पेश किया गया। वीरवार को दिन में समय सेक्टर-7 मार्किट में एक युवक सेनावर्दी में मोटरसाइकिल पर घूम रहा था। वह बाजार में लोगों को रोक-रोककर उन पर रौब झाड़ रहा था। वह लोगों को सेनावर्दी और बंदूक होने का रौब दिखा रहा था। हालांकि जब सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो खुद को सेनाकर्मी बताने वाला युवक युवक नशेड़ी निकली। उसने खुद पुलिस के सामने खुलासा किया कि वह नशे का आदि है औऱ सेनावर्दी डालकर घूमने के दौरान भी उसने नशा किया हुआ था।                       

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!