Edited By Manisha rana, Updated: 06 Aug, 2025 01:28 PM

हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पंचकूला (उमंग) : हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में और पंचकूला में हो रही लगातार बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। प्रशासन ने लोगों को नदी से दूर रहने का अलर्ट जारी करते हुए फ्लड कंट्रोल रूम का नंबर- 0172 2562135 भी जारी कर दिया है। इसके अलावा मोरनी हिल्स से गुजरती कोटी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसमें हिमाचल में हो रही बारिश का पानी आ रहा है।
घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते पंचकूला जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने अलर्ट जारी किया है। पंचकूला प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि हिमाचल व हरियाणा में बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण घग्गर नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि कृप्या नदी, नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। किसी भी नदी या नाले के किनारे या उस पर बने पुल पर खड़े होकर पानी देखने से बचें। यह खतरनाक हो सकता है।
वहीं पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रायपुर रानी से मोरनी की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग पहाड़ों में भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। कई स्थानों पर मलबा सड़कों पर आ गिरा है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)