पुर गांव के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर सी.एम. की जन आशीर्वाद यात्रा का किया विरोध

Edited By Isha, Updated: 03 Sep, 2019 11:11 AM

villagers in village pur have cm regarding the problem of drinking water

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा का बवानीखेड़ा के गांव पुर में पहुंचने पर गांव की महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। इसका कारण यह है कि गांव पुर की महिलाएं पिछले काफी लंबे समय से पेयजल की समस्याओं से जूझ रही हैं।

भिवानी: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा का बवानीखेड़ा के गांव पुर में पहुंचने पर गांव की महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। इसका कारण यह है कि गांव पुर की महिलाएं पिछले काफी लंबे समय से पेयजल की समस्याओं से जूझ रही हैं।

इस बारे में मंगलवार को गांव की महिलाओं को यह जानकारी मिली कि उनके गांव में सोमवार को मुख्यमंत्री आ रहे हैं। इसी के चलते विरोध प्रदर्शन के लिए गांव की दर्जनों महिलाएं जलघर परिसर में एकत्रित हो गई और उन्होंने यहां विधायक व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह सूचना पाकर पुलिस प्रशासन भी सचेत हो गया।  

पुलिस ने महिलाओं को लिया सुरक्षा घेरे में 
इस बारे में जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने मुख्यमंत्री के काफिले के पहुंचने से पहले ही प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुलिस प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रहा था। इसका कारण यह था कि पुलिस मुख्यमंत्री के काफिले में कोई विघ्न नहीं डालने देना चाहती थी।

इसी के चलते उन्होंने प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को थ्री टायर सुरक्षा घेरे में ले लिया। सबसे पहले घेरा महिला पुलिस कर्मचारियों, उसके बाद पुरूष कर्मचारी, बाद में कमांडो ने सुरक्षा चक्र बनाया और महिलाओं को मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचने दिया।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!