सेना नायक की मौत से शोक में गांव, युवाओं को हमेशा करता था सेना में भर्ती के लिए प्रेरित

Edited By Isha, Updated: 10 Jan, 2020 10:49 AM

village mourned by the death of sena nayak

सेना में नायक के पद पर तैनात निर्मल सिंह की मौत ही सूचना मिलते ही यहां गांव धानुपूरा में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार देर रात तक नायक निर्मल सिंह का पाॢथव शरीर यहां गांव धानुपुरा में पहुंचेगा। शुक्रवार को सुबह 10 बजे अंतिम संस्का

रादौर (मलिक): सेना में नायक के पद पर तैनात निर्मल सिंह की मौत ही सूचना मिलते ही यहां गांव धानुपूरा में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार देर रात तक नायक निर्मल सिंह का पाॢथव शरीर यहां गांव धानुपुरा में पहुंचेगा। शुक्रवार को सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। रादौर के गांव धानुपुरा के निर्मल सिंह सेना में भर्ती हुए थे और इस समय गंगानगर राजस्थान में नायक के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि ड्यूटी के दौरान नायक निर्मल सिंह का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। जैसे ही नायक निर्मल सिंह की मौत ही सूचना यहां पहुंची तो परिजनों सहित गांव धानुपुरा व आसपास के गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 परिजनों सहित पूरा गांव सदमे में है। फौजी की मौत ही सूचना मिलने पर आसपास के गांव के लोग भी उनके घर पहुंच रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि निर्मल सिंह में बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था और देश की सेवा के लिए ही सेना में भर्ती हुआ था। फौजी निर्मल सिंह जब भी गांव में आते थे तो युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए खूब प्रेरित करते थे। निर्मल सिंह 30 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। 

नायक निर्मल सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा 2 बेटे हंै और एक मास पहले ही निर्मल सिंह का एक बेटा शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश गया है। फौजी की मौत पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, विधायक बिशन लाल सैनी, राजकुमार बुबका, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, सुभाष खुर्दबन, पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन कर्मबीर खुर्दबन, इनैलो के हलका प्रधान सर्वप्रिय जठलाना, विनोद सिंगला, प्रशासन की ओर से एस.डी.एम. कंवर सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!