VIDEO: कॉमन वेल्थ गेम्स में पाकिस्तान के पहलवान को रौंदा, विकास ने जीता सिल्वर मेडल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Dec, 2017 05:24 PM

गोहाना के कथुरा गांव के रहने वाले विकास नरवाल ने 15 से 17 दिसंबर तक साऊथ अफ्रीका में आयोजित हुई कामन वेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल किया है। विकास ने 68 किलोग्राम के वर्ग कुश्ती में सेमीफाईनल मैच में पाकिस्तान के पहलवान को 16-4 से हराया है। मेडल...

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना के कथुरा गांव के रहने वाले विकास नरवाल ने 15 से 17 दिसंबर तक साऊथ अफ्रीका में आयोजित हुई कामन वेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल किया है। विकास ने 68 किलोग्राम के वर्ग कुश्ती में सेमीफाईनल मैच में पाकिस्तान के पहलवान को 16-4 से हराया है। मेडल लेकर गोहाना पहुंचे खिलाड़ी विकास नरवाल का जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने विकास को नोटों की मालाओं से स्वागत किया और गोहाना के सरकारी विश्राम गृह से गांव तक विशाल काफिले के साथ खुली जीप में लेकर गए।

PunjabKesari

मेडल विजेता विकास ने बताया कि, 15 से 17 दिसंबर तक साऊथ अफ्रीका में आयोजित हुई कामन वेल्थ गेम्स में खेलते हुए 68 किलोग्राम के वर्ग कुश्ती में सेमीफाईनल में पाकिस्तान के पहलवान को 16-4 से हराया कर रजत पदक जीता है, विकास को गोल्ड नहीं जीतने का मलाल भी था। विकास ने कहा कि, 2020 मे ओलम्पिक में वो भारत की तरफ से खेल कर अपने देश के लिए गोल्ड जीतना चाहता है। इसके लिए वो और ज्यादा मेहनत करेगा इसके इलावा 29 दिसंबर को आगे वाले वाले एशिया चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल होना है, जिसकी तैयारी आज से ही शुरु कर दी है।

PunjabKesari

विकास इन दिनों वह पुणे आर्मी में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त है। साईं बहालगढ़ में सेना की ओर से कोच बलवंत छिकारा की देखरेख में अपनी पै्रक्टिस कर रहा है। वर्ष 2015 में वह जूनियर चैम्पियनशिप भी खेल चुका है, जिसमें उसे स्वर्ण पदक हासिल किया था। 

PunjabKesari

इस मौके पर बीजेपी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्म वीर नांदल ने मोके पर पहुंच कर विकास व उसके कोच को बधाई देते हुए कहा की विकास इसी तरह खेल कर आगे भी देश का नाम रोशन करेगा। गांव पहुंचने पर सभी गांव वालो ने विकाश का जोरदार स्वागत किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!