कबूतरबाजी के मामलों में विज ने दिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

Edited By Isha, Updated: 20 May, 2022 09:37 AM

vij gave instructions to take strict action in cases of pigeon pelting

प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अपने आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कबूतरबाजी के दो मामले गृह मंत्री के समक्ष आए, जिन

अंबाला: प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अपने आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कबूतरबाजी के दो मामले गृह मंत्री के समक्ष आए, जिन पर संबंधित जिलों के एसपी को फोन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

गृह मंत्री विज ने कहा कि कबूतरबाजी के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब तक साढ़े पांच सौ के करीब मामलों में लिप्त आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। अब जो केस सामने आ रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा भेजी गई शिकायत पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके अलावा छावनी निवासी व्यक्ति ने सेवा समिति चौक के पास हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करने की मांग रखी, जिस पर गृह मंत्री ने कैंट थाना पुलिस को मामला दर्ज कर छानबीन करने के निर्देश दिए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!