फिर दागदार हुई खाकी, पुलिस वाले का धमका कर पैसे मांगने का VIDEO वायरल

Edited By Isha, Updated: 23 Aug, 2019 06:04 PM

सेवा, सहयोग, सुरक्षा का दावा करने वाली हरियाणा पुलिस का यमुनानगर में एक वीडियों वायरल हो रही है जिससे एक बार फिर खाकी दागदार हो गई है। वीडियों में देखा जा सकता है कि एक युवक को केस से निकालने के नाम पर पुलिस वाला उससे पैसे की डिमांड कर रह था।

यमुनानगर (सुुमित): सेवा, सहयोग, सुरक्षा का दावा करने वाली हरियाणा पुलिस का यमुनानगर में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे एक बार फिर खाकी को दागदार हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक को केस से निकालने के नाम पर पुलिस वाला उससे पैसे की डिमांड कर रहा है।

दरअसल यमुनानगर के एक युवक दीपक ने घूसखोर पुलिस के कारनामे का खुलासा किया है। उसने बताया कि एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने  उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया। महिला ने उस पर आरोप लगाया कि वह उसे फोन पर धमकाता है। हालांकि थाने में आने के बाद महिला ने आरोपों से इंकार कर दिया था जिसके बाद उनमें समझौता हो गया।

युवक का आरोप है कि पुलिस कर्मचारी उसे केस में फसाने की धमकी देकर उससे पैसे मांगे। युवक पहले भी पुलिस को पैसे दे चुका था। ऐसे में पुलिस ने जब दीपक से दुबारा पैसों की मांग की। जिसपर दीपक ने एक वीडियो बना लिया, जिसमें उसने पूरी कहानी बताई और बाद में वह नोट भी दिखाए, जो वह पुलिस को देने जा रहा था। दीपक ने नोटों के नंबर भी नोट कर लिए और पुलिस कर्मचारी से बात करने के बाद उसे पकड़ा भी दिए। दीपक ने मांग की है कि नोटों के नंबर की सहायता से पुलिस कर्मचारी पर कार्ऱवाई की जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!