Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Sep, 2025 11:13 PM

महिलाओं के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर अभद्र फोटो डालने और कमेंट करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने दो महिलाओं की शिकायत पर अलग-अलग दो केस दर्ज किए हैं।
गुड़गांव, (ब्यूरो): महिलाओं के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर अभद्र फोटो डालने और कमेंट करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने दो महिलाओं की शिकायत पर अलग-अलग दो केस दर्ज किए हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से उनके नाम और फोटो का उपयोग कर आईडी बनाई गई और इसका उपयोग आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने और कमेंट करने में किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पीडित ने दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई से छह अगस्त के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। आईडी पर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड की गई, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
वहीं दूसरी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि 19 अगस्त से 19 सितंबर के बीच उनकी भी एक फर्जी इंस्टाग्राम आई बनाई गई। इस आई पर उनकी तस्वीरों के साथ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। इस घटना से परेशान होकर उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।