रेड जोन में आए हरियाणा के 2 गांव, 50 किसानों पर रहेगी अधिकारियों की नज़र

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 24 Sep, 2025 04:27 PM

two villages have come under red zone due to stubble burning

एक किसान ने 2 एकड़ खेत में फसल अवशेष जलाए, जिस पर कृषि विभाग ने जुर्माना लगाया और पुलिस में मामला दर्ज कराया।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले में पराली जलाने का पहला मामला गांव अजरावर से सामने आया है। एक किसान ने 2 एकड़ खेत में फसल अवशेष जलाए, जिस पर कृषि विभाग ने 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया और पुलिस में मामला दर्ज कराया। विभाग ने किसान की रिकॉर्ड में रेड एंट्री कर दी है, जिसके चलते वह 2 साल तक अपनी फसल MSP पर नहीं बेच सकेगा।

कृषि विभाग ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 54 हजार किसानों पर निगरानी के लिए 666 अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया है। सेटेलाइट से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

रेड जोन में आए ये गांव 

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले के गुमथला गहू और किरमिच गांव रेड जोन में हैं, जबकि 20 गांव यलो जोन में हैं। रेड जोन में 50 किसानों पर निगरानी रखने के लिए एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 100 किसानों पर एक अधिकारी तैनात है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!