पुरानी रंजिश को लेकर दो ग्रामीणों पर हमला, आरोपियों पर हवाई फायरिंग का भी आरोप

Edited By Manisha rana, Updated: 16 May, 2020 09:04 AM

two villagers attacked for old enmity accused of air firing on accused

पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार देर रात उपमंडल रादौर के गांव अलाहर में दो ग्रामीणों पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को गांव के...

रादौर (कुलदीप सैनी) : पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार देर रात उपमंडल रादौर के गांव अलाहर में दो ग्रामीणों पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को गांव के सरपंच रादौर के अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पंहुचे। आरोप है कि गांव के ही एक युवक अंशुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर इन पर हमला किया है।

जानकारी अनुसार अंशुल कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है, वहीं हमलावरों पर हवाई फायरिंग का भी आरोप लगा है। गांव के सरपंच कृष्ण गोपाल ने बताया कि हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है, उन्होंने बताया कि गांव के पवन कुमार व सोमनाथ खेत मे धान की बिजाई की तैयारी कर रहे थे, जैसे ही ये दोनों घर से बाहर निकले, तो गांव के ही अंशुल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और बाद में जाते जाते हवाई फायरिंग भी की।

बताया जा रहा है कि घायल पवन कुमार पर कुछ दिन पहले भी इसी तरह से हमला किया गया था, तब पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। खैर बार-बार गांव में हो रही इस प्रकार की घटनाओं से ग्रामीण भी दहशत में है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन फरार आरोपियों को पकड़ने में कामयाब होती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!