Tohana: बैंक में ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार पर गिरा पेड़, फिर जो हुआ...

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Aug, 2025 11:40 AM

tree fell on a bike rider going to the bank for duty

टोहाना शहर के डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड से पहले कीकर का पेड़ बाइक चालक पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना शहर के डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड से पहले कीकर का पेड़ बाइक चालक पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 

PunjabKesari

घायल की पहचान डांगरा निवासी विक्रम के रूप में हुई हैं, जो भुना रोड साथी आईजी कॉलेज ब्रांच में एडवाइजर के तौर पर कार्यरत है। हादसे की सूचना पाकर ग्रामीण और बैंक की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।  

प्रत्यक्षदर्शी सुरेश ने बताया कि विक्रम रोजाना की तरह विक्रम बैंक में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था तभी अचानक से पेड़ उसकी गर्दन पर गिर गया। आस पास के लोगों ने एकत्रित होकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल में लेकर आए है, जहां उसका इलाज जारी है। आपको बता दें कि यह पेड़ पूरी तरह से खोखला हो चुका था जिसके चलते यह पूरी तरह से जड़ से उखड़कर विक्रम पर गिर गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!