दुखद खबर : हरिद्वार गए हांसी के 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, दोनों परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Jun, 2026 01:36 PM

tragic news two friends from hansi die in a horrific incident while visiting ha

हरियाणा के हांसी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां हांसी से हरिद्वार घूमने गए 2 युवकों की

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के हांसी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां हांसी से हरिद्वार घूमने गए 2 युवक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का पता लगते ही दोनों के परिवारों में मातम छा गया। गुरुवार को दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों का पहचान हांसी की रूपनगर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय रजत भाटिया और उत्तम नगर निवासी 23 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। मृतक रजत भाटिया के भाई ने बताया कि दोनों युवक गहरे दोस्त थे और सोमवार को घर से निकले थे। बुधवार शाम को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि रुड़की के पास उनका एक्सीडेंट हो गया है और दोनों युवकों की मौत हो गई।

बता दें कि दोनों मृतकों में रवि कुमार अविवाहित था और घर से बिना बताए निकला था। जबकि रजत ने लगभग एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस अचानक हुई घटना से दोनों परिवार सदमे में हैं। गुरुवार को दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!