झज्जर के याकुबपुर में बड़ा हादसा, सड़क से उतरकर खेत में घुसी कार...खाना खा रहे किसान को रौंदा; मौके पर तोड़ा दम

Edited By Harman, Updated: 04 Jul, 2026 11:05 AM

tragic accident in jhajjar farmer eating in the field crushed by car

हरियाणा के झज्जर जिले के याकुबपुर गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेत में बैठकर खाना खा रहा एक किसान अचानक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। बेकाबू कार ने खेत में घुसकर किसान को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

झज्जर : हरियाणा के झज्जर जिले के याकुबपुर गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेत में बैठकर खाना खा रहा एक किसान अचानक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। बेकाबू कार ने खेत में घुसकर किसान को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बामडौला गांव निवासी 27 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल खेत में बुआई करने के बाद अपने एक साथी  प्रवीन कुमार के साथ वहीं खाना खाने लगा तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी और दोनों को रौंद दिया। हादसे में साहिल ने मौके पर दम तोड़ दिया और अन्य साथी गंभीर रुप से घायल हो गया।  

वहीं इस घटना  के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। साहिल की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरु कर दी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!