अंबाला में व्यापारियों की हुई चांदी ही चांदी, इस बार फाइबर की रजाई, पशमीना सूट बने आकर्षण का केंद्र

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Dec, 2025 12:29 PM

traders in ambala are beaming with joy

सर्दियों का आगाज हो चुका है, सुबह और शाम के समय अब कोहरा भी देखने को मिलता है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे ही दुकानदारों के चेहरे खिलने शुरू हो गए है। इस बार सर्दियों में रजाई, कंबल और गर्म कपड़े जम कर बिक रहे है।

अंबाला (अमन कपूर) : सर्दियों का आगाज हो चुका है, सुबह और शाम के समय अब कोहरा भी देखने को मिलता है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे ही दुकानदारों के चेहरे खिलने शुरू हो गए है। इस बार सर्दियों में रजाई, कंबल और गर्म कपड़े जम कर बिक रहे है। 

रजाई विक्रेता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बार फाइबर की रजाई लोग ज्यादा पसंद कर रहे है। ये रजाई गर्म, वेट में कम होती है जिसकी वजह से ठंड से बचाव के लिए बहुत जरूरी होता है। वहीं कंबलों की बात करें तो इस बार कंबल की खूब बिक्री हो रही है। पिछली बार से ज्यादा ठंड इस बार पढ़ रही है जिसकी वजह से डबल बेड के कंबलों की भरमार बिक्री हो रही है। वहीं कपड़ों की मानें तो इस बार महिलाओं के लिए पशमीना के सूट काफी ज्यादा बिक रहे है। इनकी शुरुआत भी काफी कम रुपए से होती है, महिलाएं इन्हें पार्टियों में भी पहन सकती है।

वहीं आम जनता की बात करें तो जनता का कहना है कि अब अचानक से ठंड काफी बढ़ गई है जिस वजह से सुबह घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े और घरों में रजाई और कंबल का इस्तेमाल कर रहे है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!