शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, शराब की खेप के साथ 3 गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 10 Oct, 2019 02:58 PM

tightening screws on liquor smugglers 3 accused arrested

बुधवार रेवाड़ी सी.आई.ए. पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 2 अलग-2 जगह छापामारी करते हुए 3 लोगों को काबू कर शराब की 218 बोतलें बरामद की.........

रेवाड़ी (गंगाबिशन) : बुधवार रेवाड़ी सी.आई.ए. पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 2 अलग-2 जगह छापामारी करते हुए 3 लोगों को काबू कर शराब की 218 बोतलें बरामद की हैं। सी.आई.ए. पुलिस की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित थाना में आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत आगामी कार्रवाई की गई है।

सी.आई.ए. रेवाड़ी प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि मंगलवार उन्हें हंसनगर व माता चौक पर अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली थी। सूचना अनुसार उन्होंने अपनी टीम सहित दोनों जगहों पर रेड कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि हंस नगर निवासी टिन्नू के ठिकाने पर रेड की और उसके पास से शराब की 192 बोतलें बरामद की हैं।

इसके अलावा बीती शाम उन्होंने माता चौक निवासी कमल गुर्जर के ठिकाने पर छापामारी की और वहां से करीब 27 बोतल शराब की बरामद की गई। वहीं दूसरी ओर जाटूसाना थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव लाला निवासी मनेश को 13 बोतल शराब सहित काबू किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!