दिनभर बादल व बूंदाबांदी से तापमान में 2 डिग्री गिरावट, अब 2 दिन छाया रहेगा घना कोहरा!

Edited By Isha, Updated: 09 Jan, 2020 03:19 PM

throughout the day temperatures by 2 degrees due to cloudy and drizzle

जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला बुधवार देर शाम तक जारी रहा। बरसात व सर्द हवाएं एक बार फिर कड़ाके की ठंड दस्तक देने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री

रोहतक (मैनपाल): जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला बुधवार देर शाम तक जारी रहा। बरसात व सर्द हवाएं एक बार फिर कड़ाके की ठंड दस्तक देने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटों में बरसात के आसार नहीं है लेकिन घना कोहरा लोगों को परेशान जरूर कर सकता है।

तापमान पर एक नजरमौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सैल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री कि गिरावट दर्ज की जा सकती है। जो 9 डिग्री से लुढक कर 7 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एवं दक्षिण की ओर से हवाएं चल रही हैं जिसके चलते आसमान पर बादलों का डेरा होने के साथ-साथ पानी बरस रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!