Haryana Top10: हरियाणा के 3 खिलाड़ी बने अर्जुन अवॉर्डी, अंतिम-दीक्षा और सुनील के अलावा गोल्डन बहू रितु को भी मिला पुरस्कार, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Jan, 2024 10:06 PM

three players from haryana received arjun award

खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। भारत में खेल क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा अर्जुन पुरस्कार माना जाता है...

डेस्कः खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। भारत में खेल क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा अर्जुन पुरस्कार माना जाता है। आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम महामहिम द्रोपदी मुर्मू ने देश की तमाम हस्तियों को अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया। वहीं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने खिलाड़ियों में हरियाणा के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। जिनमें रेसलर सुनील कुमार, रेसरल अंतिम पंघाल और गोल्फ खिलाड़ी दिक्षा डांगर शामिल हैं। 

हिट एंड रन मामले में चालकों के लिए जरूरी खबर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लेटर जारी कर दी अहम जानकारी

हिट एंड रन कानू मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ़ से एक लिखित चिट्ठी जारी की गई है। मंत्रालय की तरफ जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि हिट एंड रन मामले में संशोधित कानून को अभी लागू नहीं किया है।

हरियाणा में 6.1 डिग्री गिरा तापमान, 12 जनवरी तक घने कोहरे के आसार... बूंदाबांदी की संभावना

 हरियाणा में लोगों को शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड का कहर लगातार जारी है।  दिन का अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

हरियाणा पुलिस भर्ती के मापदंड में तीसरी बार बदलाव; प्रदेश से जुड़े पूछे जाएंगे सवाल, जानें बदले हुए नियम

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद हरियाणा पुलिस भर्ती के नियम में तीसरीब बार बदलाव किया गया है। भर्ती नियमों में गृह विभाग द्वारा किए कुछ संशोधनों के बाद एलआर ने मोहर लगा दी है। जिसके बाद अब हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा 94.5 अंको की होगी।

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 3 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत, संस्कार में शामिल होने जा रहे था परिवार

 हरियाणा के सिरसा के गांव शेरगढ़ के  एक अनियंत्रित डिजायर कार पेड़ से जा टकराई ,जिससे कार में सवार तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि डिजायर कार के परखच्चे उड़ गए।

हरियाणा के इस जिले से 102 लोग गए थे अयोध्या, पैदल किया था 100 किमी का सफर

विवादित ढांचे को लेकर अयोध्या में वर्ष 1990 और 92 में चरखी दादरी से 102 लोगों का दल गया था। कुछ लोगों ने ढांचे से ईंटें भी निकाली थीं। दल के कुछ सदस्यों ने वरिष्ठ अधिवक्ता व संघ सदस्य जीतराम गुप्ता की अगुवाई मंे उस दौरान की यादें साझा कीं और बताया कि अयोध्या जाने के प्रयास में कई लोगों को जेल भी जाना पड़ा।

खाकी पर उठी उंगली: फर्जी मुठभेड़ में गोली मारने का आरोप, 10 लाख रुपए भी मांगे

 दादरी पुलिस पर प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवती पर फायरिंग करने के आरोपी को फर्जी मुठभेड़ में गोली मारने का आरोप लगा है। पुलिस की ओर से मुठभेड़ गत 18 नवंबर की रात को दिखाई गई थी जिसमें पिलना निवासी सोनू के पैर में गोली लगी थी।

Rohtak: अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार के 5 सदस्यों का घुटा दम, 10 माह की बच्ची की हुई मौत

रोहतक के सुनारिया चौक स्थित अनाज मंडी में रात को अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार की दम घुटने से हालत खराब हो गई। जिनमें से करीब 10 माह की बच्ची की मौत हो गई। जिसमे पति पत्नी और दो बच्चे बेहोश हो गए ।

किसान नेताओं ने कसी कमर; लोकसभा चुनाव से पहले बड़े आंदोलन के आसार, अभिमन्यु कोहाड़ ने बताई वजह

लोकसभा चुनाव से पहले किसानों ने एक बार फिर से भाजपा सरकार के खिलाफ कमर कस ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फरवरी माह के अंत में या फिर मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनावों की घोषणा चुनाव आयोग कर सकता है, लेकिन उससे पहले फरवरी माह के बीच में किसान एक बार फिर सरकार के सामने मुसीबत खड़ी करने का दावा कर रहे हैं।

सोनीपत: तेज रफ्तार ने छीनी 2 पुलिस वालों की जिंदगी , नेशनल हाईवे 44 पर हुआ हादसा

सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास देर रात आगे चल रहे ट्रक में टकराने से कार सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हादसा ट्रक चालक के  अचानक ब्रेक लगाने हुआ। हादसे में कार ट्रक में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त होकर ढांचा बन गई। 

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की बड़ी कार्रवाई, भिवानी के कार्यकारी अधिकारी को किया निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम विंडो पर दर्ज प्लॉट के अलॉटमेंट लेटर समय पर जारी न करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शहरी स्थानीय निकाय, भिवानी के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!