हरियाणा में 6.1 डिग्री गिरा तापमान, 12 जनवरी तक घने कोहरे के आसार... बूंदाबांदी की संभावना

Edited By Isha, Updated: 09 Jan, 2024 11:38 AM

dense fog expected till january 12 in haryana

हरियाणा में लोगों को शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड का कहर लगातार जारी है।  दिन का अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया ग

हिसार:  हरियाणा में लोगों को शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड का कहर लगातार जारी है।  दिन का अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जोकि सामान्य के बराबर रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सोमवार रात्रि से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।


इससे नौ और 10 जनवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बदलवाई और हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 12 जनवरी तक घने कोहरे के आसार हैं। आज बारिश होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।वहीं कल जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।m11 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 12 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!