हरियाणा में कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों की घोषणा: BJP छोड़कर गए बृजेंद्र सिंह का कटा टिकट, श्रुति चौधरी की जगह राव दान उम्मीदवार

Edited By Yaspal, Updated: 26 Apr, 2024 08:08 AM

announcement congress candidates haryana ticket brijendra who left bjp cut

हरियाणा के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें हिसार से भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट नहीं दिया गया है। उनकी हिसार और सोनीपत से टिकट...

चंडीगढ़ : हरियाणा के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें हिसार से भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट नहीं दिया गया है। उनकी हिसार और सोनीपत से टिकट मिलने की चर्चा थी। उनकी जगह पर हिसार से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश और सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट दी गई है। वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ से कांग्रेस ने विधायक किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी की टिकट काट दी है। यहां से पूर्व सीएम हुड्‌डा के करीबी राव दान सिंह चुनाव लड़ेंगे। 

PunjabKesari

बता दें कि कांग्रेस ने हरियाणा की आठ लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा प्रमुख नाम हैं। सैलजा को सिरसा से और दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को करनाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। अंबाला से वरुण चौधरी, हिसार से जयप्रकाश, भिवानी- महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को पार्टी का टिकट दिया गया है।

 पार्टी ने गुरुग्राम के लिए नहीं किया प्रत्याशी घोषित 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके विरोधी गुट में शामिल माने जाने वाले नेताओं के बीच लंबी खींचतान और पार्टी में गहन मंत्रणा बाद हरियाणा के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। हालांकि अब भी गुरुग्राम के लिए पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस नौ सीट पर और आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र की एकमात्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा और मतगणना चार जून को होगी।

भिवानी-महेंद्रगढ़ से हुड्डा के करीबी माने जाने वाले राव दान सिंह को बनाया उम्मीदवार 

कांग्रेस ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से हुड्डा के करीबी माने जाने वाले राव दान सिंह को उम्मीदवार बनाया है जो वर्तमान में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं। इसी तरह पार्टी ने हिसार लोकसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश को टिकट दिया है। इस लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद और पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह को भी दावेदार माना जा रहा था। बृजेंद्र सिंह के पिता और वरिष्ठ नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की है।

पार्टी ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र से वरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है जो प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के पुत्र हैं। वहां से पिछले कई लोकसभा चुनाव से सैलजा अंबाला से चुनाव लड़ रही थीं, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें सिरसा से उम्मीदवार बनाया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर से रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पिछली लोकसभा चुनाव में वह एक नजदीकी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरविंद शर्मा से चुनाव हार गए थे। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस देश भर में अब तक 317 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले प्रत्याशियों के नाम पर पांच बार स्क्रीनिंग कमेटी, दो बार सीईसी की बैठक हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इतना ही नहीं एक बार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ में भी हरियाणा कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!