मनी लॉन्ड्रिंग मामलाः कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के पुत्र सिंकदर छौक्कर को ED ने किया गिरफ्तार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 02 May, 2024 10:19 PM

ed arrested sikander chhaukkar son of congress mla dharam singh chhaukkar

पानीपत के समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के पुत्र सिंकदर छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार सिंकदर पिछले चार माह से फरार चल रहा था...

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): पानीपत के समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के पुत्र सिंकदर छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार सिंकदर पिछले चार माह से फरार चल रहा था। जिसे प्रवर्तन निदेशालय(ED) की टीम ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। वहीं बता दें कि ईडी ने सिकंदर को 30 अप्रैल को ही गिरफ्तार किया था। जिसकी जानकारी अब ईडी की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है।

PunjabKesari

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुग्राम मेसर्स साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों अंतर्गत गिरफ्तार किया है। सिकंदर सिंह पर गुरुग्राम में कई परियोजनाओं से संबंधित घर खरीदारों के सैकड़ों करोड़ रुपये हड़पने का भी आरोप है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने 12 अप्रैल को धर्म सिंह छोकर से अपने कार्यालय में कई घंटे तक पूछताछ की थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!