Loksabha Election 2024: अंबाला से बंतो कटारिया ने भरा नामाकंन, CM सैनी रहे मौजूद

Edited By Manisha rana, Updated: 01 May, 2024 12:32 PM

loksabha election 2024 banto kataria filed nomination from ambala

हरियाणा में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। आज अंबाला लोकसभा सीट से प्रत्याशी बंतो कटारिया ने नामांकन भर दिया है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुज्जर,...

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। आज अंबाला लोकसभा सीट से प्रत्याशी बंतो कटारिया ने नामांकन भर दिया है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुज्जर, राज्य मंत्री असीम गोयल मौजूद रहे। 

नामांकन के दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा आज वह बंतो कटारिया के नामांकन के लिए अंबाला पहुंचे है। कांग्रेस की गारंटी पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब इनकी सरकार थी, तब तो इन्होंने कुछ नहीं किया। अब क्या करेंगे। 

इस मौके मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज गुरुग्राम व अंबाला के 2 नामांकन भाजपा के हुए है। हरियाणा की सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी। वहीं किसानों के बाद सरपंचों की नाराजगी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई नाराज नहीं है, 4 जून के बाद सभी की नाराजगी दूर कर दी जाएगी।

बता दें कि बंतो कटारिया अभी तक रत्न लाल कटारिया का चुनाव प्रचार उनके पीछे रहकर संभालती आई है। जिस पर बंतो कटारिया ने कहा कि भाजपा में कमल का फूल चुनाव लड़ता है। कांग्रेस ने अंबाला लोकसभा से किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। जिसको लेकर भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, हमारा मुकाबला कांग्रेस से ही है।

कटारिया परिवार की अंबाला में पकड़

बंतो कटारिया पर विश्वास जताने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इनके परिवार की अंबाला लोकसभा पर पुरानी पकड़ है। उनके पति रतन लाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ-साथ यहां से 3 बार भी सांसद रहे हैं।

दूसरा कारण ये भी है कि बंतो कटारिया की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और हाल ही में सीएम बने नायब सिंह सैनी के साथ नजदीकियां भी हैं। इन दोनों परिवारों के पुराने संबंध हैं। यही कारण है कि नायब सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जब अपनी प्रदेश की टीम का ऐलान किया तो उसमें बंतो कटारिया को प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया था।

1980 से BJP से जुड़ी हुई हैं बंतो

बंतो कटारिया का जन्म 4 मई 1964 में घरौंडा में हुआ था। परिवार शुरू से ही जनसंघ से जुड़ा है। शादी के वक्त केवल मैट्रिक तक ही शिक्षा ग्रहण की हुई थी। शादी के बाद परिवार के सहयोग और अपनी लगन से BA, MA, LLB तक की शिक्षा ग्रहण की। बंतो ने कुछ समय तक हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत भी की। बंतो 1980 से भाजपा की सदस्य हैं और मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। भारत के नवरत्नों में शामिल गेल की स्वतंत्र डायरेक्टर हैं। कुछ माह से प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष भी हैं।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!