गांधी-खरगे समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की हरियाणा में इस दिन होगी एंट्री, सियासी हवा बदलने का ये है मास्टर प्लान

Edited By Saurabh Pal, Updated: 16 May, 2024 05:55 PM

campaign schedule of rahul gandhi and mallikarjun kharge in haryana

हरियाणा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की एंट्री होने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी हरियाणा की सियासी हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने की कोशिश करेंगे।हालांकि कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट शामिल प्रियंका गांधी हरियाणा में...

चंडीगढ़ः हरियाणा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की एंट्री होने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी हरियाणा की सियासी हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने की कोशिश करेंगे।हालांकि कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट शामिल प्रियंका गांधी हरियाणा में प्रचार नहीं करेंगी। अभी तक उनका समय हरियाणा कांग्रेस नेताओं को नहीं मिल पाया है। वहीं राहुल गांधी का हरियाणा में चुनाव प्रचार के कांग्रेस पार्टी द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। गांधी हरियाणा में दो दिन रहेंगे।

कांग्रेस नेता गांधी की हरियाणा के रण में  22 मई को एंट्री होगी। वह 22 मई को चरखी दादरी जिले में जनसभा कर कांग्रेस के लिए वोट की अपील करेंगे। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी राव दान सिंह के लिए भी इसी दिन राहुल प्रचार करेंगे। इसके बाद वह 23 को भी हरियाणा में ही रहेंगे। इस दिन पार्टी की ओर से उनकी कई जनसभाएं प्लान की गई हैं, लेकिन अभी तक उनकी कोई लोकेशन तय नहीं हो पाई है।

 वहीं मल्लिकार्जुन खरगे 21 मई को हरियाणा आएंगे। वह इस दिन यमुनानगर के जगाधरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अंबाला लोकसभा सीट से प्रत्याशी वरुण मुलाना के पक्ष में भी वह जनसभा में शिरकत करेंगे। हरियाणा कांग्रेस की ओर से चुनावी माहौल को बदलने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी रैलियां प्लान की गई हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!