Edited By Manisha rana, Updated: 02 May, 2024 01:11 PM
लोकसभा चुनाव में अब गर्माहट आने लगी है।अब नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। मैदान में उतरे प्रत्याशी नामांकन के साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं। आज कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ मुख्यमंत्री नायब...
कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर) : लोकसभा चुनाव में अब गर्माहट आने लगी है। अब नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। मैदान में उतरे प्रत्याशी नामांकन के साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं। आज कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी मौजूद रहे।
नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र सीट से 2004 और 2009 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। नवीन जिंदल यूपीए सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में नवीन जिंदल चुनाव हार गए। इसके बाद जिंदल परिवार राजनीति से दूर हो गया। करीब 10 साल बाद जिंदल परिवार एक बार फिर राजनीति में वापसी करके शुरुआत बीजेपी के साथ की है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)