नाबालिग बच्चे से गांव के ही तीन लड़कों ने किया कुकर्म, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Edited By vinod kumar, Updated: 21 May, 2020 08:41 PM

पलवल जिला के उटावड़ गांव में एक नाबालिक बच्चे के साथ गांव के ही तीन लड़कों द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने पीड़ित बच्चे के पिता के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तीनाें आरोपी फरार हैं। पुलिस ने इनकी तलाश...

हाेडल (हरिओम भारद्वाज): पलवल जिला के उटावड़ गांव में एक नाबालिग बच्चे के साथ गांव के ही तीन लड़कों द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित बच्चे के पिता के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तीनाें आरोपी फरार हैं। पुलिस ने इनकी तलाश शुरु कर दी है।  

पुलिस जांच अधिकारी हरिओम ने बताया की हथीन के गांव उटावड़ में एक नाबालिग बच्चे के साथ गांव के ही तीन युवकों ने कुकर्म किया है। उन्होंने बताया की पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनका 12 वर्षीय पुत्र गांव में एक गली में खेल रहा था। तभी गांव के ही तीन युवक जिनके नाम दानिस खान और दो युवकों के नाम सोहेल है, उनके बच्चे को बहला फुसलाकर के खंडर मकान में ले गए। जहां इन तीनों ने उनके बेटे के साथ कुर्कम किया।

उन्हाेंने बतायक कि पीड़ित बच्चे के पिता के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे का मेडिकल चेकअप कराया गया है और सरकारी वकील के सामने पेस करके बच्चे के बयान कराए गए हैं। जांच अधिकारी ने बतायक कि मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!