Delhi-Jaipur हाईवे पर ट्रॉले से टकराया कैंटर, कैबिन में फंसा चालक...लोगों ने सूझबूझ से खींचा वाहन

Edited By Isha, Updated: 21 Aug, 2026 01:35 PM

a canter collided with a trolley on the delhi jaipur highway

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास शुक्रवार अलसुबह ट्रॉले और कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर चालक कैबिन में फंस गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए

रेवाड़ी (महेंद्र भारती ): दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास शुक्रवार अलसुबह ट्रॉले और कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर चालक कैबिन में फंस गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे ट्रक की बेल्ट की मदद से कैंटर को पीछे खींचकर कैबिन खोला और चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। 

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट पंकज राव मंदौला ने बताया कि वह जोधपुर से चंडीगढ़ जा रहे थे। अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे बनीपुर चौक के पास उनके आगे एक बड़ा ट्रॉला और कैंटर चल रहे थे। अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। 

नीचे उतरकर देखा तो कैंटर ट्रॉले के पीछे जा घुसा था और चालक कैबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने दूसरे ट्रक की बेल्ट फंसाकर कैंटर को पीछे खींचा, जिसके बाद कैबिन खोला गया और चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। एडवोकेट पंकज राव ने आरोप लगाया कि ट्रॉले पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने के कारण रात के समय वह ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते हादसा हुआ। उन्होंने डीजीपी से मांग की कि ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं, ताकि रात के समय होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!