Edited By Isha, Updated: 21 Aug, 2026 09:10 AM

जिले के इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल उर्फ चेतन (27) की अचानक मौत हो गई। परिवार के मुताबिक सुबह घर पर उसकी तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने मौत का कारण
जींद: जिले के इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल उर्फ चेतन (27) की अचानक मौत हो गई। परिवार के मुताबिक सुबह घर पर उसकी तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने मौत का कारण
हार्ट अटैक बताया। मोहित अपनी शानदार रेडिंग के लिए पहचाना जाता था। अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उसने हरियाणा और पंजाब में कई बड़े ईनाम अपने नाम किए। वह शीलू बल्हारा के साथ भी मैच खेल चुका था। उसने केवल देश में ही ईनाम नहीं जीते बल्कि दुबई, कनाडा और इंगलैंड में कबड्डी में भी कई ट्रॉफियां जीतीं। पिछले दिनों मोहित को चोट लगी थी जिसके बाद उसका ऑप्रेशन हुआ।
ऑप्रेशन के बाद वह रिकवरी कर रहा था और दोबारा मैदान पर लौटने के लिए अभ्यास शुरू कर चुका था। नंदगढ़ गांव के मोहित ने करीब 10 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू किया था। गांव के पूर्व पहलवान प्रकाश के मार्गदर्शन में उसने स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू की। विदेशों में जाकर खेलने का अनुभव उसके खेल करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।