IMT रोहतक में लाखों का कांटा घोटाला, वॉकी-टॉकी से वजन बढ़ाकर ठगी करने वाला ऑपरेटर गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 21 Aug, 2026 12:09 PM

multi lakh rupee weighing scale scam at imt rohtak

आईएमटी स्थित आरती ग्रीन टेक लिमिटेड के कांटे में गड़बड़ी कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में ऑपरेटर विनय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गड़बड़ी कर वाहनों का वजन बढ़ाने का आरोप है।

रोहतक:  आईएमटी स्थित आरती ग्रीन टेक लिमिटेड के कांटे में गड़बड़ी कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में ऑपरेटर विनय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गड़बड़ी कर वाहनों का वजन बढ़ाने का आरोप है।

कंपनी के सहायक महाप्रबंधक दिलीप कुमार मिश्रा ने थाना आईएमटी में दर्ज एफआईआर में बताया है कि पिछले कई महीनों से मापतौल में अंतर आ रहा था। निगरानी के दौरान पता चला कि विनय कुमार ड्यूटी के समय कैमरे बंद कर देता था।

खुफिया कैमरा लगाने पर खुलासा हुआ कि वह वॉकी-टॉकी से कांटे में वजन के समय बदलाव करता था। इससे सप्लायर को फायदा और कंपनी को लाखों का नुकसान हो रहा था।वीरवार को उसे कांटे में छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। एक गाड़ी में लगभग 2090 किलोग्राम कंपनी में लगे कांटे (वेइंग ब्रिज) के वजन बढाया गया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!