Edited By Isha, Updated: 21 Aug, 2026 11:27 AM

सोनीपत में कबड्डी के मैदान से उठे फर्जीवाड़े के आरोपों ने खेल जगत में हलचल मचा दी है! अंडर-19 जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के सहारे खिलाड़ियों को खिलाने का गंभीर आरोप लगा है
गन्नौर(कपिल शर्मा): सोनीपत में कबड्डी के मैदान से उठे फर्जीवाड़े के आरोपों ने खेल जगत में हलचल मचा दी है! अंडर-19 जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के सहारे खिलाड़ियों को खिलाने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप गंनौर के कबड्डी कोच दीपक ने लगाया है और आरोप सीधे गोहाना ब्लॉक के खिलाड़ियों पर हैं। कोच दीपक ने टूर्नामेंट कन्वीनर और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
सोनीपत में अंडर-19 जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गन्नौर के कबड्डी कोच दीपक ने आरोप लगाया है कि गोहाना ब्लॉक के कुछ खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल किया। कोच दीपक ने इस पूरे मामले को लेकर टूर्नामेंट कन्वीनर और जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है। दीपक का दावा है कि उन्होंने पानीपत सिविल अस्पताल से संबंधित जांच करवाई, जिसमें खिलाड़ियों के जन्म प्रमाण पत्रों को फर्जी पाया गया।
कोच ने बताया कि बली गांव के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने इन दस्तावेजों को अटेस्ट किया। कोच दीपक ने अपने आरोपों के समर्थन में पानीपत सीएमओ की स्टैंप लगे दस्तावेजी सबूत अधिकारियों के सामने पेश करने की बात कही है। उन्होंने पानीपत सिविल होस्पिटल में जांच कराई तो पर चला कि प्रमाण पत्र फर्जी है। क्या जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की उम्र और दस्तावेजों की सही तरीके से जांच हुई थी? अगर दस्तावेज वास्तव में फर्जी पाए जाते हैं, तो फिर सवाल सिर्फ खिलाड़ियों पर नहीं...लोगों पर भी उठेंगे, जिन्होंने इन दस्तावेजों को सत्यापित किया। फिलहाल शिकायत के बाद मामले की जांच और कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी है।