प्रॉपर्टी ID में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, CM Nayab Saini के निर्देश के अगले ही दिन पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड

Edited By Isha, Updated: 21 Aug, 2026 09:43 AM

pehowa municipal council secretary suspended

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी एक शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव को संस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बुधवार को ही प्रदेश भर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि इस संबंध

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी एक शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव को संस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बुधवार को ही प्रदेश भर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि इस संबंध में किसी भी व्यक्ति को प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को लेकर उनके पास आने की जरूरत न पड़े और शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के अगले ही दिन पिहोवा से प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत सामने आने पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर पालिका पिहोवा के सचिव अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सस्पेंड अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा, पंचकूला निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हुई यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!