Edited By Isha, Updated: 21 Aug, 2026 10:02 AM

गांव मंडौर में पति-पत्नी की आपसी कलह के चलते पत्नी परेशान होकर 100 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई
अम्बाला(अमन): गांव मंडौर में पति-पत्नी की आपसी कलह के चलते पत्नी परेशान होकर 100 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद महिला के फोन नम्बर से पुलिस ने संपर्क साधा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
दरअसल पूनम (30) पति प्रवीण के साथ अम्बाला शहर के गांव मंडोर में किराए के मकान में रहती है। दम्पति मूल रूप से प्रवासी है। पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर पिछले कई दिनों से कहासुनी चल रही थी। मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद के चलते वीरवार दोपहर करीब सवा 1 बजे पूनम गांव में ही स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि दम्पति की शादी को 12 साल हो गए हैं और 3 बच्चे भी हैं।
पंजोखरा थाना प्रभारी जयकुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दोनों में आपसी कलह के चलते विवाद हुआ जिसके बाद महिला ने इस तरह का कदम उठाया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।