Hisar Court Shootout: अनिल पंडित और हिमांशु सोनीपत ने ली हत्या की जिम्मेदारी, पोस्ट डालकर दी खुली चुनौती...लिखा- "सबका यही अंजाम होगा"

Edited By Isha, Updated: 21 Aug, 2026 11:11 AM

hisar court shootout anil pandit and himanshu claim responsibility

हिसार जिला अदालत परिसर के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू उर्फ काणा की हत्या मामले में बड़ा मोड़ आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

हिसार: हिसार जिला अदालत परिसर के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू उर्फ काणा की हत्या मामले में बड़ा मोड़ आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

सोशल मीडिया पर जारी की गई पोस्ट में अनिल पंडित और हिमांशु सोनीपत ने दावा किया है कि उन्होंने रोहित सोनीपत और हरमन संधू के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया है। पोस्ट के माध्यम से विरोधियों को खुलेआम धमकी देते हुए लिखा गया कि "कान खोलकर सुन ले, टाइम रहते सुधर जाओ नहीं तो सबका यही अंजाम होगा"।

 PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि गुरुवार दोपहर को अदालत में पेशी के बाद बाहर निकल रहे गैंगस्टर विनोद पन्नू पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। करीब 10 से 14 राउंड चली गोलियों से विनोद पन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विनोद पन्नू पर हत्या और रंगदारी समेत 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

 
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने एक हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया था। पुलिस की साइबर सेल और स्पेशल टीमें वायरल पोस्ट और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में जुट गई हैं ताकि साजिश में शामिल अन्य गैंगस्टरों तक पहुंचा जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!