Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Aug, 2026 05:34 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सहजता, सरलता और आत्मीय व्यवहार का आकर्षण अब केवल
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सहजता, सरलता और आत्मीय व्यवहार का आकर्षण अब केवल देशवासियों तक सीमित नहीं रहा है। विदेशियों के बीच भी उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज देखने को मिला। अलग-अलग देशों और संस्कृतियों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इस मुलाकात को यादगार बनाया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस आत्मीयता को खुले मन से स्वीकार किया। उनके लिए यह केवल एक तस्वीर खिंचवाने का अवसर नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला क्षण था। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा—“आपके चेहरों की ये खुशी और आपका यह अपनापन इस मुलाकात की सबसे खूबसूरत याद है।”
सहज व्यवहार बना आकर्षण
नायब सिंह सैनी की राजनीतिक पहचान जहां एक संवेदनशील और जमीन से जुड़े नेता की है, वहीं उनका सहज और मिलनसार व्यवहार भी लोगों को प्रभावित करता है। यही वजह है कि उनके साथ मिलने वाले लोग औपचारिकता से आगे बढ़कर आत्मीयता महसूस करते हैं।
विदेशी नागरिकों के साथ सेल्फी का यह दृश्य भारत की उस सांस्कृतिक भावना को भी सामने लाता है, जिसमें अतिथि और आगंतुक के प्रति अपनापन प्रमुख माना जाता है। भाषा, पहनावा और देश भले अलग हों, लेकिन मुस्कान और आत्मीयता की भाषा हर जगह एक जैसी होती है।
‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना
मुख्यमंत्री द्वारा इन तस्वीरों के साथ “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देना इस पूरे प्रसंग को और व्यापक अर्थ देता है। भारतीय संस्कृति का यह विचार पूरी दुनिया को एक परिवार मानने की भावना पर आधारित है। विदेशी मेहमानों के साथ आत्मीय मुलाकात इसी सोच की सहज अभिव्यक्ति दिखाई देती है।
तस्वीर से आगे दिलों का रिश्ता
‘सेल्फी विद नायब सिंह सैनी’ का यह अंदाज केवल कैमरे में कैद एक तस्वीर नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और आपसी जुड़ाव का प्रतीक भी बनता नजर आया। मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर लेते विदेशी नागरिकों के चेहरों पर दिखी खुशी यह संदेश देती है कि देश अलग हो सकते हैं, संस्कृतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन इंसानी भावनाएं सबको जोड़ती हैं।यही है—देश अलग, दिल एक।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)