किशोर का अपहरण कर हत्या करने वाले तीन काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Apr, 2025 08:17 PM

three arrested in case of minor muder after kidnapping

देवीलाल कॉलोनी के पास 17 वर्षीय किशोर का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-9ए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमरदीप, भिवानी निवासी अरुण व देवीलाल कॉलोनी निवासी शिवम के रूप में हुई...

गुड़गांव, (ब्यूरो): देवीलाल कॉलोनी के पास 17 वर्षीय किशोर का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-9ए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमरदीप, भिवानी निवासी अरुण व देवीलाल कॉलोनी निवासी शिवम के रूप में हुई है। इस मामले में अब तक पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अभी भी जांच की जा रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

आपको बता दें कि 13 जनवरी को एक व्यक्ति ने सेक्टर-9ए थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 12 जनवरी की शाम करीब साढ़े 9 बजे देवीलाल कालोनी के बोर्ड के नजदीक से उसके बेटे का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। मामले में 15 जनवरी को गांव बसई के पास से किशोर का शव बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने केस में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी थी। पुलिस की मानें तो मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!