नायक अश्वनी कुमार को हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Edited By Isha, Updated: 30 Mar, 2022 01:17 PM

thousands of people bid farewell to hero ashwani kumar

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव बारना निवासी नायक अश्वनी कुमार को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सुबह तकरीबन 7 बजे अश्वनी कुमार के पार्थिव शरीर

 

कुरुक्षेत्र(रणदीप):धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव बारना निवासी नायक अश्वनी कुमार को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सुबह तकरीबन 7 बजे अश्वनी कुमार के पार्थिव शरीर को गांव बारना में लाया गया। सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर सवार होकर युवा हाथों में तिरंगा झंडा लिए शहीद के पार्थिव शरीर की अगुवाई कर रहे थे।

गांव की चौपाल में पार्थिव शरीर को लाया गया। इसके बाद अश्वनी कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अश्विनी कुमार फौज के काम से जबलपुर जा रहे थे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई स्थिति गंभीर होने के कारण 27 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई। अश्विनी कुमार की अंतिम विदाई के समय पूरा आसमान भारत माता के जयकारों से गूंज गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!