जो भारत की संप्रभुता को चुनौती देते थे, आज उनके मुंह से भी 'राम-राम' निकल रहा है: फरीदाबाद में बोले योगी

Edited By Ramkesh, Updated: 28 Sep, 2024 01:22 PM

those who used to challenge india s sovereignty today they are also

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आखिरी दौर में है।  ऐसे में ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के तमाम दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा के फरीदाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस...

फरीदाबाद ( अनिल राठी ): हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आखिरी दौर में है।  ऐसे में ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के तमाम दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा के फरीदाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नाम ही भ्रष्ठार है।

कांग्रेस के विकास में ये रोड़ा अटका रहे थे, लेकिन 10 साल में भाजपा ने हर क्षेत्र में विकास किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष को जमकर खरी खोटी सुनाई। कांग्रेस ने जिस समस्या को 65 वर्ष में नहीं कर पाई लेकिन मोदी जी के नेतुव में 2019 राम मंदिर का विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो गया। देश को जाति और भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश हमेशा कांग्रेस ने की है। कांग्रेस देश की समस्या का नाम है और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी समाधान है। उन्होंने कहा कि जो भारत की संप्रभुता को चुनौती देते थे, आज उनके मुंह से भी 'राम-राम' निकल रहा है।

भाजपा मजबूत होगी तो एक दिन हरे रामा ,हरे कृष्णा की आवाज सुनाई देगी
योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जितनी भी समस्याएं हैं सब कांग्रेस की देश है योगी ने कहा कि अब 370 हटाने का परिणाम है कि वहां के मौलवी भी राम-राम कहते हैं भारत मजबूत होगा भाजपा मजबूत होगी तो एक दिन हरे रामा ,हरे कृष्णा की आवाज सुनाई देगी । योगी ने सवाल किया कि अब साढ़े सात साल में उत्तर प्रदेश में क्या कोई दंगा हुआ है अब दंगाई या तो जेल में है या जहन्नुम की यात्रा पर हैं।  भाजपा का मतलब बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना। योगी ने कहा कि कांग्रेस राज में आतंकवाद को जन्म देने वाली कांग्रेस क्या 370 को खत्म कर पाती क्या वह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कदापि ऐसा संभव नहीं था। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद न केवल 370 खत्म की बल्कि राम मंदिर का निर्माण करवाया।

हरियाणा का शोषण कांग्रेस ने किया 
वही योगी आदित्यनाथ ने कहा की हरियाणा में कांग्रेस की 10 साल पहले हरियाणा में कांग्रेस राज में खनन वन और भू माफिया सक्रिय होते थे लेकिन जब से भाजपा ने हरियाणा में सत्ता की कमान अपने हाथ में ली है तब से हरियाणा में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करिए 10 वर्ष पहले का हरियाणा कांग्रेस के भ्रष्टाचार से आतंक पनप रहा। ऐसा कोई माफिया नहीं था चाहे खनन माफिया हो वन माफिया हो संगठित माफिया हो या गौ माफिया हो ये सभी के सभी सभी कांग्रेस के शागिर्द थे यह सभी हरियाणा का शोषण कर रहे थे ,यह विकास में रोड अटका रहे थे 10 वर्ष के अंदर हरियाणा में एक नए विकास की यात्रा आरम्भ किया है।

देश के संसाधनों पर केवल मुसलमान का अधिकार देना चाहती है कांग्रेस 
आज आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर फोर लेन और सिक्स लेन की सड़कों की बात करें तो मेट्रो की बात करें तो हर घर नल की योजना की बात करें तो आईआईटी, आईएमटी और एम्स जैसे संस्थानों के माध्यम से हरियाणा को नहीं पहचान दिलाई गई है। योगी ने कहा कि जब कांग्रेस से सरकार थी जब कहती थी देश के संसाधनों पर केवल मुसलमान का अधिकार है लेकिन भाजपा ने और मोदी जी ने कहा कि सबका साथ सबका साथ सबका विकास और सुशासन यही भाजपा की पहचान है। योगी ने भाजपा की अन्य कई योजनाओं को गिनवाते हुए लोगों से तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीतने की अपील की।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!