इस बार हरियाणा में राशन डिपो पर नहीं वितरित होगा बाजरा, जानें क्या है बड़ी वजह

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Nov, 2025 03:16 PM

this time millet will not be distributed at ration depots in haryana

हरियाणा में इस बार राशन डिपो पर लाभार्थियों को बाजरे का वितरण नहीं किया जाएगा।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में इस बार राशन डिपो पर लाभार्थियों को बाजरे का वितरण नहीं किया जाएगा। यह फैसला सरकारी एजेंसियों द्वारा बाजरे की खरीद न किए जाने के कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा लिया गया है। अब लाभार्थियों को केवल गेहूं, चीनी और सरसों का तेल ही दिया जाएगा। 

बता दें कि पिछले कुछ सालों से सर्दियों के मौसम में गेहूं के साथ बाजरा भी पीडीएस स्कीम में वितरित किया जाता था। मगर इस साल सितंबर और अक्टूबर में रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण फसल प्रभावित हो गई जिससे बाजरा खराब हो गया। बाजरे के सैंपल सरकारी खरीद एजेंसियों (हेफेड, एचडब्ल्यूसी) ने लैब में भेजे, जो खराब कालिटी की होने की वजह से पास नहीं हो पाए।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!