हरियाणा के इस किसान को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, पूर्व राष्ट्रपति भी कर चुके हैं सम्मानित

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Dec, 2025 04:16 PM

this farmer from haryana will receive the national award

इस सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को नई दिल्ली में होगा, जहां पूरे देश से चयनित किसान शामिल होंगे।

कैथल : कैथल जिले के गांव कैलरम के प्रगतिशील किसान ईश्वर कुंडू को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा राष्ट्रीय स्तर के “मिलेनियर फार्मर ऑफ द ईयर 2025” अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन किसानों को दिया जाता है जिन्होंने अपनी सोच और नवाचार से खेती को न सिर्फ लाभकारी बनाया, बल्कि कृषि क्षेत्र में नई दिशा भी दी।

इस सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को नई दिल्ली के पूसा ग्राउंड में होगा, जहां पूरे देश से चयनित किसान शामिल होंगे। कैथल जिले से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए केवल ईश्वर कुंडू का चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

हरियाणा का यह किसान दुनिया के कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हो चुका है सम्मानित!

पढ़ाई के बावजूद ईश्वर कुंडू ने खेती को पूरी तरह रसायनमुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया और लंबे समय तक जैविक खेती पर शोध किया। सीमित संसाधनों के साथ उन्होंने ऐसे जैविक उत्पाद तैयार किए, जिन्हें न सिर्फ देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है। उनके उत्पादों का परीक्षण पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र कैथल और सिंजेंटा जैसे संस्थानों ने छह राज्यों में किया, जहां पैदावार में 21 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई।

PunjabKesari

उनकी पहली नवाचार को किसानों ने वर्ष 2004 में ही “कमाल” का नाम दे दिया था। ईश्वर कुंडू की उपलब्धियों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद भी सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा, उनका नाम कई बार लिम्का और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!