हरियाणा के इस शहर को मिला सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 17 Jul, 2025 03:12 PM

this city of haryana got the cleanest city award

स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा को पुरस्कार मिला है। स्वच्छता सर्वेक्षण में स्वच्छ शहर की कैटेगरी में तीसरा स्थान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने ये पुरस्कार लिया।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा को पुरस्कार मिला है। स्वच्छता सर्वेक्षण में स्वच्छ शहर की कैटेगरी में करनाल को तीसरा स्थान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने ये पुरस्कार लिया। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय केबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मंच पर मौजूद रहे।

बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में करनाल को 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले तीसरे सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड मिला है। अवॉर्ड लेने के बाद मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि ये ये अवॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की उपस्थिति का प्रतीक है। सीएम सैनी के नेतृत्व में आने वाले वक्त में स्वच्छता की दिशा में प्रदेश सरकार नए आयाम स्थापित करेगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ करनाल मेयर रेणु बाला गुप्ता भी मौजूद रहीं।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!