Whatsapp पर आ गया ये कमाल का फीचर, अब झंझट हो जाएगा खत्म...आप भी जानें क्या है खास

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2025 10:50 AM

this amazing feature has arrived on whatsapp

व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड और iOS एप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स चैट विंडो में किसी भी मैसेज के चुनिंदा हिस्से को आसानी से कॉपी कर सकेंगे। अब तक अगर किसी मैसेज के छोटे हिस्से को

डेस्क: व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड और iOS एप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स चैट विंडो में किसी भी मैसेज के चुनिंदा हिस्से को आसानी से कॉपी कर सकेंगे। अब तक अगर किसी मैसेज के छोटे हिस्से को कॉपी करना हो, तो पूरा मैसेज कॉपी करना पड़ता था और फिर उसमें से गैरजरूरी टेक्स्ट हटाना पड़ता था, लेकिन अब यह झंझट खत्म होने वाला है।

व्हाट्सएप के नए फीचर को लेकर जानकारी दी है फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने। रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for iOS के वर्जन 25.16.81 और Android के वर्जन 2.25.18.3 में देखा गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी मैसेज में से केवल उस हिस्से को कॉपी कर पाएंगे जो वे चाहें, जैसे कोई एक वाक्य या शब्द।

कैसे करेगा काम?

  • यूजर अपनी उंगली को टेक्स्ट पर ड्रैग कर किसी भी हिस्से को हाइलाइट कर पाएंगे।
  • हाइलाइट करने के बाद एक पॉप-अप विंडो खुलेगी जिसमें “कॉपी” और “शेयर” जैसे ऑप्शन दिखेंगे।
  • यह फीचर सीधे चैट इंटरफेस में ही काम करेगा, जिससे बड़ी बातों या लंबे मैसेज से जरूरी हिस्से निकालना आसान हो जाएगा।
  • फिलहाल यह फीचर iOS पर कुछ चुनिंदा TestFlight बीटा टेस्टर के लिए ही उपलब्ध है।
  • Android यूजर्स के लिए अभी यह बीटा टेस्टिंग में भी उपलब्ध नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!