ATM को गैस कटर से काट रहे थे चोर, अचानक पुलिस के पास बजने लगा सायरन, फिर जो हुआ...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Jun, 2025 07:50 PM

thieves were cutting atm with gas cutter police siren started ringing

रेवाड़ी में पैसे की तंगी से जूझ रहे दो युवकों ने 18 लाख रुपये से भरी एक एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने की नाकाम कोशिश की, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उनकी योजना को नाकाम कर दिया।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी में दो युवकों ने 18 लाख रुपये से भरी एक एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने की नाकाम कोशिश की, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उनकी योजना को नाकाम कर दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों की पहचान गांव डुंगरवास निवासी जगविंद्र वेटर का काम करता है, जबकि संदीप ट्रक बॉडी बनाने का काम करता है। 

डीएसपी ने डॉक्टर रविंद्र ने बताया कि यह घटना रेवाड़ी-धारुहेड़ा रोड पर स्थित गांव जौनावास में रात करीब 1ः45 बजे हुई। दोनों चोर जो स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए थे, दोनों ने गांव में लगी एक एटीएम मशीन को गैस कटर से काटना शुरू किया। जैसे ही उन्होंने सीसीटीवी का तार काटा, पुलिस कंट्रोल रूम में अलार्म बज गया। अलार्म मिलते ही रेवाड़ी पुलिस तुरंत हरकत में आई और वारदात स्थल पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों चोर मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गांव मसानी के पास उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए चोरों की पहचान गांव डुंगरवास निवासी जगविंद्र और संदीप के रूप में हुई। जगविंद्र एक होटल में वेटर का काम करता है, जबकि संदीप ट्रक बॉडी बनाने का काम करता है। 

पैसे की तंगी के कारण बनाई योजना

डीएसपी ने बताया कि दोनों ने पैसे की तंगी के चलते इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। उनके पास से गैस कटर, डिजायर कार और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ चोरी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!