चोरों ने बनाया मकान को निशाना, आभूषणों पर किया हाथ साफ

Edited By Isha, Updated: 10 Jan, 2020 11:30 AM

thieves targeted the house cleaned hands on jewelery

देवडू रोड स्थित जीवन विहार में एक घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ ससुराल गया था। वहां से लौटने पर चोरी का पता लगा।  उसने मामले

सोनीपत: देवडू रोड स्थित जीवन विहार में एक घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ ससुराल गया था। वहां से लौटने पर चोरी का पता लगा। 
उसने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से गांव कैलाना फिलहाल जीवन विहार की गली-2 निवासी पवन ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पत्नी व बच्चों को लेकर अपनी ससुराल गांव कुराड़ गया था। जब वह वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला।

अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर के अंदर अलमारी के लॉकर से सोने के आभूषण व 12 हजार रुपए की नकदी के साथ ही एक घड़ी भी चोरी कर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!