दिनदहाड़े SI के घर में चाेरी, चाेराें ने नकदी और गहनों पर हाथ किया साफ(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 27 Feb, 2020 06:53 PM

दादरी के वार्ड-17 स्थित रामनारायण विहार कॉलोनी में रहने वाले हरियाणा पुलिस के एसआई के घर काे चाेराें ने अपना निशाना बनाया। चोर हजारों की नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। चोरी की सूचना सिटी थाना...

चरखी दादरी(नरेंद्र): दादरी के वार्ड-17 स्थित रामनारायण विहार कॉलोनी में रहने वाले हरियाणा पुलिस के एसआई के घर काे चाेराें ने अपना निशाना बनाया। चोर हजारों की नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। चोरी की सूचना सिटी थाना में दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari, haryana

जानकारी के मुताबिक वार्ड-17 रामनारायण विहार कालोनी में निवासी हरियाणा पुलिस में एसआई जयवीर सिंह के परिजन बच्ची को दवा दिलाने के लिए क्लीनिक पर गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। परिजनों को पड़ोस के लोगों ने घर में चोरी होने की जानकारी दी। जिसके बाद जयवीर सिंह की पुत्रवधू व अन्य परिजन घर पहुंचे। जहां मकान के पीछे का दरवाजा खुला मिला।

जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर शाम को वे अपनी बच्ची को दवा दिलाने के लिए क्लीनिक गए थे। जिसके बाद पड़ोस के लोगों ने उन्हें चोरी होने की जानकारी दी।

PunjabKesari, haryana

लाखों का नुकसान
पुत्रवधू स्नेहा ने बताया कि चोर उनके मकान से करीब 8 हजार रूपए की नकदी सहित जोड़ी सोने की अंगूठी, 4 जोड़ी पाजेब, 2 जोड़ी सोने के कंगन और जोड़ी नाक की बाली सोने की, एक सोने का लॉकेट, 2 एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना में उन्हें करीब 5 से 6 लाख का नुकसान हुआ है। 

क्या कहना है पुलिस का
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ को बुलाया गया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!