चोरी करने के लिए घर में घुसा चोर, 54 वर्षीय महिला ने बहादुरी दिखा किया काबू(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 28 Feb, 2020 06:51 PM

पानीपत में चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं। थाने से मात्र 500 मीटर की दुरी पर बिशन स्वरूप कॉलोनी में चोरी की नियत से चोर घुसा, लेकिन 54 महिला की बहादुरी से घर में चोरी होने से बच गई। महिला ने न केवल घर में चोरी होने से बचाई बल्कि चोर को काबू कर पुलिस...

पानीपत(सचिन नारा): पानीपत में चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं। थाने से मात्र 500 मीटर की दुरी पर बिशन स्वरूप कॉलोनी में चोरी की नियत से चोर घुसा, लेकिन 54 वर्षीय महिला की बहादुरी से घर में चोरी होने से बच गई। महिला ने न केवल घर में चोरी होने से बचाई बल्कि चोर को काबू कर पुलिस के हवाले किया। 

PunjabKesari, haryana

जानकारी के मुताबिक पानीपत की बिशन स्वरूप के मकान नंबर 100 में एक चोर चोरी करने की नियत से मकान के अंदर घुसा। चारों तरफ उसने मकान की रेकी की, वह खिड़की की जाली तोड़कर मकान के अंदर घुस गया और मकान के अंदर दुबक कर बैठ गया। सुबह करीब 6:15 बजे के करीब जब चोर घर से भागने की कोशिश कर रहा था तब घर पर ही मौजूद महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए उसको दबोच लिया और शोर मचा दिया।

जिसको सुनकर घर में मौजूद परिवार के सदस्य ने उसको भागने से पहले ही किया काबू। इसके बाद उन्होंने फोन कर इस सारे मामले की सूचना हेडक्वार्टर डीएसपी  सतीश वत्स को दी। जिन्होंने तुरंत प्रभाव से पुलिस कर्मचारियों को भेजकर मौके पर चोर को पकड़ लिया, यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

PunjabKesari, haryana

जिस तरीके से महिला ने अपने विवेक और बहादुरी का परिचय दिया, यह वाकई काबिले तारीफ हैद्ध पानीपत में काफी चोरी के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन जिस तरीके से महिला ने हिम्मत कर चोर को काबू किया यह हम सब के लिए प्रेरणा है कि कितनी भी विषम परिस्थिति हो हमें घबराना नहीं चाहिए और हमें अपने विवेक से काम लेना चाहिए। फिलहाल मामला बस स्टैंड चौकी में दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!