Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Oct, 2025 04:23 PM

मुख्यमंत्री ने SBI के इस मानवीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग हरियाणा के जरूरतमंद नागरिकों के प्रति बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1.55 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। यह राशि SBI के कर्मचारियों द्वारा राज्य में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग हेतु एक दिन का वेतन दान कर एकत्र की गई है।
मुख्यमंत्री सैनी को यह चेक SBI के मुख्य महाप्रबंधक (GM) कृष्ण शर्मा, हरियाणा क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) नीरज भारती और उप महाप्रबंधक काजल भौमिक ने सौंपा। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने SBI के इस मानवीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग हरियाणा के जरूरतमंद नागरिकों के प्रति बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री राहत कोष का उद्देश्य
मुख्यमंत्री राहत कोष (Chief Minister's Relief Fund) का उपयोग मुख्य रूप से प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, सूखा, और अग्नि दुर्घटनाओं से प्रभावित लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, साथ ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के इलाज में मदद करने और अन्य धर्मार्थ गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। यह कोष राज्य सरकार द्वारा संचालित होता है और लोगों को संकट की घड़ी में आर्थिक संबल प्रदान करता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)